Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: घर पर अकेली थी महिला… बंधक बनाकर डकैती की घटना को दिया अंजाम…

बिलासपुर। शहर के पॉस इलाके ग्रीन पार्क काॅलोनी में बीती शाम एक घर में डकैती की वारदात हुई है। इस वक्त घर पर एक महिला अकेली थी। मौका पाकर घर के अंदर दाखिल हुए सशस्त्र डकैतों ने महिला को बंधक बना लिया और इस डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने महिला को बेरहमी से पीटा भी। करीब पौन घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद तीनों आरोपित घर से नगद रकम और जेवर समेट कर भाग निकले।



सुबह थाने में इसकी सूचना दी गई। शहर में नाकेबंदी कर अब पुलिस डकैतों की तलाश कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में यह घटना हुई है। यहां रहने वाले व्यापारी मनोहर लाल आडवानी इस दौरान कहीं बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी पार्वती घर पर अकेली थीं। इसी बीच तीनों आरोपित मौका पाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। महिला के विरोध करने पर उन्होंने उनकी पिटाई की और फिर हाथों को बांध दिया। इसके बाद घर में रखे गहने, कीमती सामान और नगद रकम लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना के बाद शहर के अलग- अलग इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी की और आरोपितों को खोजने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शहर की सुरक्षित माने जाने वाली पॉस कालोनी में इस तरह की घटना से लोगों के बीच भय का माहौल भी बन रहा है।

Back to top button
close