भिलाई। क्रीडा भारती दुर्ग के तत्वाधान में रविवार को श्री नारायण गुरु धर्म समाजम विद्यालय सेक्टर- 4 में वीर जीजामाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 2016-17 में खेल अलंकरण से सम्मानित खिलाडिय़ों एवं उनके माता पिता का सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी राजेन्द्र प्रसाद, अध्यक्षता साही राम जाखड़ तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथियों में बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजय शर्मा मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता राजेश चौहान ने क्रीडा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में बच्चे खेलों से दूरी बनाने लगे हैं इसका कारण उनके माता पिता की मानसिकता है। जब तक पैरेंटस अपने बच्चों का मनोबल नहीं बढ़ाएंगे तब तक वे सही दिशा में नहीं जा पाएंगे। चौहान ने कहा कि आज के दौर में खेलों के क्षेत्र में भले की सरकारी नौकरियों की कमी है लेकिन खेल संगठन पूरा प्रयास कर रहे हैं कि बेहतर खेलने वालों को उनका सम्मान मिले। उन्होंने मंच से क्रीडा भारती के समारोह की सराहना करते हुए आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि खेल और खिलाड़ी किसी सम्मान का भूखा नहीं है। खेल ही अपने आप में सम्मान हैं। उन्होंने वीर जीजामाता सम्मान समारोह में इस सम्मान के लिए चयनित सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके खेल कौशल को और आगे बढ़ाने शुभकामनाएं दी। साहीराम जाखड ने कहा कि क्रीडा भारती ने खेल अलंकरण पाने वाले खिलाडिय़ों व उनके माता-पिता का सम्मान कर एक सराहनीय प्रयास किया है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से सुमित उपाध्याय प्रांतीय सचिव क्रीड़ा भारती, संगीता राजगोपालन जिला महामन्त्री क्रीड़ा भारती, विनोद नायर कोच एनआईएस एथेलेटिक्स, महेश यादव, अरुण सवालकर, मारुती नंदन, पवन यादव, शिरीष अग्रवाल, राजेंद्र, सुरेश साहू किशन साहू, प्रमोद साहू एवं क्रीड़ा भारती दुर्ग के सभी सदस्य पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान कर रहे है।
सम्मान समारोह में संगीता कौर (बास्केटबॉल), रजनी (हैंडबॉल), संगीता मसीह (एथेलेटिक्स), गुलब्जा अली (बास्केटबॉल), जूही देवांगन (बैडमिंटन), मिहिका तालुकदार (कराते), मानस केशरवानी (सॉफ्टबॉल), लाता (जूडो), हेमलता सरवा (क्याकिंग केनोएन),के अनिषा(सॉफ्टबॉल), कुनाल देव (टेबल टेनिस), रामेन्द्र यादव (बाल बैडमिंटन), अमृता सिंह(बॉल बैडमिंटन), अविनाश आचार्य (खो खो), ए सुदर्शन (बॉक्सिंग), हेमंत कुमार साहू (हैंडबॉल), रेणुका यादव (हॉकी), डी पारुल (वुशू), बालमुकुंद सिंह (मास्टर एथलेटिक्स) व नितिन सिंह (कराते) का सम्मान किया गया। साथ ही इनके माता पिता का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मान स्वरूप इन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया।
यहाँ भी देखे – EXCLUSIVE: शिक्षाकर्मी संविलयन: पंचायत सचिव आरपी मंडल के नेतृत्व में फिर मध्यप्रदेश जाएगा अध्ययन के लिए एक दल
Add Comment