रायगढ़। पिकनिक मनाने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे महिला रेंजर समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए। वन विकास निगम से जुड़े 2 रेंजर, बाबू, फिल्ड ऑफिसर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की टीम शुक्रवार को राम झरना में पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक मनाने के दौरान मसाला के गंध और धुंआ से मधुमक्खियों के झुण्ड ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।
जिसमें महिला रेंजर सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। जैसे तैसे उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के मधुमक्खियों के हमले से घायल होने की खबर मिल रही है जिसे संजीवनी 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहाँ भी देखे – अचानक संतुलन बिगड़ा और बस से गिरा हेल्पर, मौत
Add Comment