राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा। सक्ती विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि कांग्रेस के चरणदास महंत ही नहीं कोई भी दिग्गज नेता सक्ती से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिये बगैर यह भी कहा कि प्रदेश का कोई भी नेतृत्व यहां से चुनाव लड़ें, मैं तो चुनौती देता हूं चाहे वो प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल हो, चाहे टीएस सिंहदेव हो या कार्यकारी चरणदास महंत हो, अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यहां से चुनाव लड़ें तो मुझे खुशी होगी। जनता विकास कार्यों को देखकर फैसला करेगी कि किसकी सरकार काम करने वाली है और कौन सी सरकार नहीं। सक्ती विधायक श्री साहू आज उक्त बातें अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कांग्रेस के चरण दास महंत द्वारा सक्ती विधानसभा क्षेत्र के साथ जांजगीर जिला के तीन विधानसभा के साथ कोरबा क्षेत्र को अपने लिए आरक्षित रहने की बात कही है जिस पर भाजपा के सक्ती विधायक ने चरणदास महंत ही नही बल्कि कांग्रेस के किसी भी दिग्गज नेता को सक्ती से चुनाव लडऩे के लिए चुनौती दी है।
यहाँ भी देखे – कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की बड़ी बातें…
Add Comment