छत्तीसगढ़सियासत

विकास यात्रा की शुरुआत अब 12 मई से, शुभारंभ करेंगे राजनाथ सिंह

रायपुर। विकास यात्रा के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। अब यह यात्रा 12 मई को निकलेगी। विकास यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा से करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने संगठन पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में विकास यात्रा कार्यक्रम की जानकारी साझा की थी। श्री सिंह ने कहा कि पहला चरण 11 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा।

दूसरा चरण 18 अगस्त से शुरू होगा और चुनावी आचार संहिता लगने तक चलेगा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विकास यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक के पहले प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विकास यात्रा के कार्यक्रम में हुए आंशिक फेरबदल की पुष्टि की है।

यहाँ भी देखे – विकास यात्रा को सफल बनाने भाजपा नेताओं में हुआ विचार-मंथन

Back to top button
close