इटावा। चाची से बलात्कार की कोशिश कर रहे भतीजे का गुप्तांग चाची ने काट दिया। पीडि़ता के अनुसार उसका भतीजा उससे रेप करने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, घर में अकेली चाची को देखकर भतीजे ने दुष्कर्म की कोशिश की। अपनी इज्जत बचाने के लिए चाची ने पास ही पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से युवक का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर उससे रेप करने की कोशिश की।
यहाँ भी देखे – पत्रकार जे. डे हत्याकांड : माफिया डॉन छोटा राजन दोषी करार, पत्रकार जिग्ना वोरा बरी
Add Comment