ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण के घर शादी की रस्में शुरू… बुलाए गए सिर्फ इतने मेहमान…

दीपिका पादुकोण के घर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में शादी से पहले पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। दीपिका ने पारंपरिक नंदी पूजा में हिस्सा लिया। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14 और 15 नवंबर को संपन्न होगा।

दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नतानी ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है, एक नई शुरुआत, एक अन्य तस्वीर के साथ शलीना ने लिखा है- आपको सबसे ज्यादा प्यार। इस सबकी शुरुआत के लिए इंतजार नहीं कर सकती। आप दुनिया में सबसे ज्याद खुशियों की हकदार हैं।

पूजा-पाठ के दौरान दीपिका ने आरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे। इस बात का खुलासा दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर कर किया था।



सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे। ये शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी। न सिर्फ फैमिली बल्कि वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शेफ्स के साथ एक करार किया गया, जिसमें ये शर्त होगी कि वे जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसके लिए एक लिखित बॉन्ड साइन किया गया है। ये सभी डिशेस बेहद खास होंगी। ये शादी सिंधी और तमिल भारतीय रीति रिवाजों से होगी।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां ‘हैलो हैलो’ कहना काफी मुश्किल… पहुंचने का रास्ता इतना दुर्गम कि… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471