Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

किसी भी वक्त जारी हो सकता है निगम मंडल में नियुक्तियों की सूची… मंत्री रविंद्र चौबे बोले- फाइनल हो गया है नाम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत निगम मंडल बोर्ड जैसी सरकारी संस्थाओं में नियुक्तियों का इंतज़ार अब ख़त्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास में निगम मंडल बोर्ड में नियुक्तियों को लेकर 4 घंटे से ज़्यादा देर तक बैठक चली।



इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे। सभी ने लगभग सौ नामों पर सहमति बनी। बताया जाता है कि 150 से ज़्यादा नेताओं के नामों पर चर्चा हुई। जाति, क्षेत्र और सक्रियता के आधार पर नामों को फ़ाइनल किया गया।

लगभग 3 दर्जन निगम मंडल में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में सौ से ज़्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि आज निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर मंत्रिमंडल के बीच विस्तारित चर्चा हुई है। मंत्री चौबे ने कहा कि नाम फ़ाइनल कर लिए गए हैं बहुत जल्द दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी संगठन की सूची जारी होगी।

Back to top button