छत्तीसगढ़स्लाइडर

इस जिले में 13 जून तक बढ़ा LOCKDOWN… रविवार को रहेगा संपूर्ण तालाबंदी…  इन सेवाओं के संचालन में मिली छूट…

धमतरी: केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धमतरी जिले में 13 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यह आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। यहां रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

प्रतिबंधात्मक गतिविधयों एवं व्यवसाय

सिनेमा हॉल, थियेटर, स्विमिंग पूल, वाटर स्पोर्टस, पर्यटन स्थल में पिकनिक, चौपाटी के रूप में चिन्हित स्थलों में दुकानों का संचालन, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रैली, राजनैतिक, धार्मिक व सांस्कृतिक समा, धरना प्रदर्शन उपरोक्त अवधि में सायं 6 बजे से प्रात: 6 बजे तक नाईट कफ्र्यू लागू रहेगा। 6 जून से 13जून तक जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा, सम्पूर्ण लॉकडाउन की अवधि में अस्पताल प्रबंधन से संबंधित सेवायें, पेट्रोल पम्प गैस डिलीवरी, मिल्क पार्लर, फॉयर ब्रिगेड, स्वच्छता पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित सेवायें चालू रहेंगी।

शासकीय / अद्र्धशासकीय कार्यालय जिले के समस्त शासकीय अद्र्ध शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति मान्य की जायेगी। शेष कर्मचारी घर में बैठकर कार्यालय प्रमुख द्वारा दिये गए कार्य को संपादित करेंगे। कार्यालय प्रमुख आवश्यकता पडऩे पर किसी भी शासकीय कर्मचारी को अपने कार्यालय में कार्यों के संपादन हेतु बुला सकते हैं।

Back to top button