देश -विदेशवायरल

मां और बेटे एक साथ पढ़ रहे कक्षा 9वीं में…पढ़ने की लगन और पति के साथ ने 35 की उम्र में फिर बनाया स्टूडेंट…

देहरादून। ये सच है कि पढऩे की कोई उम्र नहीं होती। बस इंसान में सीखने की ललक होनी चाहिए। एक ऐसा ही मामला देहरादून के त्यूणी में सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षा विभाग के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम से प्रेरित होकर बेटे के साथ राइंका त्यूणी में 9वीं कक्षा में दाखिला लिया है।

अब मां और बेटे दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र के सरनाड़ पानी गांव निवासी रेखा ने इस सत्र में कक्षा 9 में एडमिशन लिया है। ऐसा करके रेखा क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हुई हैं।



35 साल की रेखा पति धर्म सिंह के साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। अप्रैल महीने में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ने रेखा को खासा प्रेरित किया, जिसके कारण उसने अपनी पढ़ाई पूरी करने का फैसला लिया।

इसके बाद रेखा ने स्कूल जाने की ठानी। रेखा ने अपने पति की अनुमति के बाद राइंका त्यूणी में शिक्षा ग्रहण कर रहे अपने बेटे के साथ स्कूल में एडमिशन लिया है। रेखा की बेटी प्रीति स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है और बेटा संदीप कक्षा 9 में है।
WP-GROUP

बच्चों के साथ स्कूल आ रही रेखा आत्मविश्वास से भरी है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. रेखा ने बताया कि स्कूल में सभी शिक्षक और छात्र पढ़ाई में उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं। रेखा के अध्यापक नैन सिंह पंवार ने बताया कि रेखा ने गृह विज्ञान के स्थान पर गणित विषय में एडमिशन लिया है।

यह भी देखें : 

शर्मनाक! बालकनी में अकेली थी महिला… तभी कांस्टेबल करने लगा अश्लील हरकतें… उतार दिए कपड़े और…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471