Breaking Newsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

छत्तीसगढ़: LOCKDOWN में शादी पर सख्ती… सिर्फ 10 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल…

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज शाम से लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान तमाम दुकानें, बाजार और सरकारी दफ्तर समेत हर तरह की गतिविधियां कल शाम छह बजे से ठप हो जाएगी। आम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। विषम परिस्थिति, टीकाकरण, मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत होगी।

कलेक्टर एस भारतीदासन ने बेहद सख्त लॉकडाउन के आदेश दिये हैं। अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। अब शादी में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा, शादी भवनों और खुली जगहों पर भी शादी समारोह नहीं आयोजित होगा।

कलेक्टर ने आदेश दिया है कि दुल्हा या दुल्हन के घर में सिर्फ 10 लोग ही अब जुट सकेंगे। इससे पहले 50 मेहमानों की उपस्थिति की छूट मिली हुई थी, लेकिन अब वो छूट हटा ली गयी है। शादी के अलावे दशगात्र व अंतिम संस्कार में अब 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की इजाजत नहीं होगी। शादी के लिए दिये पूर्व के तमाम अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

वहीं एक अतिरिक्त छूट ये दी गई है कि बस, रेल या हवाई यात्रा से आये यात्रियों को घर लौटने के लिए किसी भी तरह की ई पास की जरूरत नहीं होगी। घर से स्टेशन आने और स्टेशन से घर लौटने के लिए टिकट ही अब ई-पास समझा जाएगा।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471