VIDEOछत्तीसगढ़

VIDEO: संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस के हड़ताली कर्मचारियों ने फूंका GVK कंपनी का पुतला, आंदोलनकारी नेताओं की बर्खास्तगी का विरोध

रायपुर। संजीवनी 108 और महतारी एक्सप्रेस 102 के आंदालनकारी नेताओं को बर्खास्त करने बाद आंदोलन ने और कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने संघ पदाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए जीवीके कंपनी का पुतला दहन किया। इसके साथ ही हड़ताली कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा लगातार कर्मचारियों के साथ शोषण का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया।


उल्लेखनीय है कि पिछले 5 दिनों से संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारी हड़ताल पर है। श्रम न्यायालय द्वारा इन कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर देने के बाद जीवीके कंपनी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए कुछ आंदोलनकारी नेताओं को बर्खास्त कर दिया था। हड़ताली कर्मचारियों ने इसी का विरोध करते हुए आज कंपनी का पुतला दहन किया। ये कर्मचारी पिछले पांच दिनों से वेतनवृद्धि, समय पर वेतनमान सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर है।

यह भी देखें : EXCLUSIVE: छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति बनेगी भोपाल के बंगला नंबर B-12 में, अमित शाह संभालेंगे कमान

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471