क्राइमवायरल

पुलिस वाले ने युवती से जबरन बनाए संबंध…अश्लील VIDEO बनाकर किया…

रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाईं। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था।

परेशान होकर पीड़िता ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी व झामुमो महिला मोर्चा की मदद से जगन्नाथपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान इलाके का रहने वाला है।



वाहन चोर गिरोह में शामिल रहने पर हुआ था बर्खास्त
आरोपित मुकेश रांची जिला बल में सिपाही था। वाहन चोर गिरोह में शामिल रहने पर वर्ष 2016 में उसे बर्खास्त किया गया था। हालांकि बर्खास्तगी के बाद भी वह जगन्नाथपुर और धुर्वा थाने की केस डायरी लिखा करता था। खुद को थाना स्टाफ बता रौब झाड़ता था।

आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी के अलावा अधिवक्ता सह मानवाधिकार कार्यकर्ता रूना शुक्ला, चंचला कुमारी सहित कई पंहुची थीं।
WP-GROUP

बर्खास्त पुलिसकर्मी का कंप्यूटर जब्त करेगी पुलिस, अश्लील तस्वीरें स्टोर करने का आरोप
जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी मुकेश वर्मा द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपित की कंप्यूटर जब्त करेगी। युवती का आरोप है कि कंप्यूटर में कई अश्लील तस्वीरें स्टोर है। पीड़िता के अलावा भी कई लड़कियों की तस्वीरें उतारी है। इधर, शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर भेजा गया जेल
मुकेश पर युवती ने चाकू के बल दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो और तस्वीरें उतार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान के समीप का रहने वाला है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: पुलिस ने लड़की बनकर युवक से की चैटिंग… मनमोहक बातें कर भरोसे में लिया… फिर…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471