Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO (बड़ी खबर) रायपुर : मतदान केन्द्र 399 मेंं पुर्नमतदान के दौरान बहसबाजी…कांग्रेसी कार्यकर्ता और वर्तमान पार्षद के बीच वाद-विवाद की बनी स्थिति…पुलिस की समझाईश पर बनी बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महर्षि वाल्मीकि वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र 399 में आज सुबह 8 बजे से पुर्नमतदान शुरू हुआ। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और वर्तमान पार्षद शारदा देवी पटेल के साथ वाद विवाद की स्थिति बन गई थी। इसे लेकर खाम्हारडीह थाना पुलिस पहुंची और आपस में समझाईश करवा कर भेजा गया।

भाजपा वरिष्ठ नेता छगन लाल मीणा ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि वार्ड में 40 पर्सेंट मतदान हो चुके हैं और यहां कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता वाद-विवाद कर रहे थे पुलिस समझाइश देकर कार्यकर्ताओं को भेजा गया है भेजा गया है।



आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए 21 दिसंबर को हुए मतदान के दौरान नगर पालिक निगम रायपुर के 70 वार्डों में से महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के मतदान केन्द्र 399 में मतदाता मतदाता सूची में गड़बड़ी पाए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां फिर से मतदान कराये जाने का निर्णय लिया है।

आज मतदान केन्द्र 399 में निर्धारित सुबह 8 बजे से पुर्नमतदान कराया जा रहा है। इस मतदान केन्द्र दोबारा मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदाता यहां पहुंच रहे है। इस मतदान केन्द्र से कुल 1271 मतदाताओं का नाम सूची में है। मतदान के लिए समय पूर्व की भांति शाम 5 बजे तक रखा गया है।
WP-GROUP

पुर्नमतदान के दौरान उक्त वार्ड के अंतर्गत आने वाली शराब दुकानें आज बंद रखी गई है, वहीं पुनर्मतदान करने वाले मतदाताओं के दाएं हाथ में स्याही लगाई जा रही है। 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए मतगणना एवं परिणाम कल 24 दिसम्बर को घोषित किया जाएगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंची ये महिला टीचर… बच्चे करते रहे उठाने की कोशिश…पर टस से मस नहीं हुई…आखिरकार…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471