अन्यदेश -विदेशस्लाइडर

इस राशि के वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली… बाकी भी जानें कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष- व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।



मिथुन- धन व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क- आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। सफेद रंग शुभ है।



सिंह- आज सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

कन्या- व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी।
WP-GROUP

तुला- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।

वृश्चिक- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। सफेद रंग प्रगतिकारक है।



धनु- राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा दिन है। आज बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में नारियल दान करें।

मकर- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।



कुंभ- व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। नीला तथा सफेद आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मीन- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लाल रंग शुभ है। श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

यह भी देखें : 

इन राज्यों में कांग्रेस का दबदबा…BJP का ग्राफ नीचे…पंजाब,तमिलनाडू, केरल, ओडि़शा…जाने कांग्रेस को कहा कितना मिला

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471