छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस की प्रमुख कमेटियों में रिसर्च विभाग शामिल, इदरीश गांधी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए

रायपुर। कांग्रेस की प्रमुख कमेटियों में रिसर्च विभाग को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने जारी किया है।


रिसर्च विभाग को चुनाव अभियान समिति, प्रचार प्रसार समिति, घोषणा पत्र समिति और संचार विभाग में स्थान मिला है। अब तक प्रमुख मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ही चुनावी समितियों में विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा पा सके हैं। रिर्सच विभाग, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई और इंटक के समकक्ष इदरीश गांधी का एक बार फिर कद बड़ा है। साथ ही राकेश तिवारी और मनीष दयाल को विशेष आमंत्रित सदस्य में शामिल किया गया है। इसके लिए राहुल गांधी एवं पी.एल. पुनिया का आभार व्यक्त किया हैं।

यह भी देखें : किसान कांग्रेस की बैठक आज राजधानी में, शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पाटोले

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471