दिल्ली। प्रधानमंत्री के विभिन्न मामलों में विफल, उनकी कार्यशैली और भाजपा को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोशÓ रैली में भी आज मोदी ही छाए रहे। राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तीनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान 50 से ज्यादा बार पीएम मोदी के नाम का उल्लेख किया। 2019 में होने वाले आम चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से मैदान तैयार कर रही है। आम चुनाव प्रचार का आज शंखनाद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कई बार पीएम और उनके नाम का उल्लेख किया। करीब पौन घंटे तक राहुल गांधी कांग्रसियों से अपनी बात कहते रहे। भाषण के दौरान वे बार-बार पीएम मोदी (करीब 40 बार) नाम ले रहे थे।
चीन दौरा, डोकलाम, कर्नाटक चुनाव, बैंक घोटला वाले नीरव मोदी आदि के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी पीएम का नाम ले रहे थे। राहुल गांधी ने लगभग सभी मुद्दों के लिए नरेन्द्र मोदी की जिम्मेदार ठहराया। सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधने में कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने अपने भाषण के दौरान करीब सात बार पीएम या नरेन्द्र मोदी का नाम लिया। उन्होंने पीएम के वादों देश में महिला अत्याचार, बच्चियों के रेप के मामले पर केन्द्र सरकार को घेरा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उद्बोधन के दौरान लगभग पांच बार पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लिया।
यहाँ भी देखे – छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ की शाम को सीएम से मुलाकात, संविलियन पर हो सकती है चर्चा, सम्मलेन के लिए देंगे रमन को न्यौता
Add Comment