BIG BREAKING: बंटुगा में तोड़ा गया पत्थलगड़ी, उग्र हुए ग्रामीण, पथराव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

जशपुर/रायपुर। जशपुर में पत्थलगड़ी में तोडऩे का मामला सामने आया है। सद्भावना यात्रा के समापन के दौरान बुटुंगा गांव भाजपा कार्यकर्ताओं देवारा पत्थलगड़ी तोडऩे का मामला सामने आया है। सद्भावना यात्रा के समापन के दौरान भाजपाईयों ने पत्थलगड़ी तोडऩे लगे। इससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पथराव शुरु कर दिया। पत्थलगड़ी तोडऩे से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया है। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि यह एक साजिश है। एक रिटायर्ड आईएएस के साथ मिलकर कुछ लोक यह साजिश कर रहे हैं।
गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी कहा कि पत्थलगड़ी को लेकर राजनीति की रही है। बीजेपी ने शनिवार पत्थलगड़ी मामले में सद्भावना यात्रा निकाली थी, जिसकी अगुवाई विष्णुदेव साय कर रहे थे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। यात्रा के समाप्ति के दौरान अचानक भाजपायों ने बुंटुगा में लगे पत्थलगड़ी को तोडऩा शुरु कर दिया। इससे मामला बिगड़ गया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि पत्थलगड़ी तोड़ा जा रहा है ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे। जैसे-तैसे पुलिस ने मामला संभाला, लेकिन विवाद बढ़ते देख। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। भाजपाई और पत्थलगड़ी को तोड़ सकते हैं इसे देखते हुए पूरे जिले में पुलिस का अलर्ट किया गया है।
यहाँ भी देखे – पत्थरगड़ी मामले में बीजेपी निकालेगी सद्भावना पदयात्रा, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अगुवाई