छत्तीसगढ़

हिन्द मजदूर सभा के लगातार प्रयास से केएसके के भू-विस्थापितों को मिला परमानेंट नियुक्ति पत्र

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ के निरन्तर प्रयास से आज से सभी भू-विस्थापितो को क्रमश: परमानेंट नियुक्ति पत्र मिलना शुरू हो गया। ज्ञात हो कि हिन्द मजदूर सभा के द्वारा लगातार कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ लम्बे समय से आंदोलन और कई दौर का वार्ता हो चुका था। काफी लंबी लड़ाई के बाद आखिऱकार परमानेंट नियुक्ति पत्र भू-विस्थापितों को प्रदान किया जा रहा है। यह अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि स्थायी नौकरी के मुद्दे पर मैदानी रूप से हिन्द मजदूर सभा ने अकेले ही लड़ाई लड़ी है जिसमें यूनियन को बड़ी सफलता मिली। आज नियुक्ति पत्र वितरण के समय संघ के महामंत्री शेरसिंह राय, उपमहामंत्री बलराम गोस्वामी, संगठन सचिव विनोद जोशी, मूलचन्द नोरगे, कमलेश डहरिया, योगेंद्र पटेल, सतीश बर्मन, नरेश साहू, अविनाश महिपाल, रूपेश निर्मलकर, अशोक राठौर, श्रवण निर्मलकर उपस्थित थे।

यह भी देखें : घर में निकल आए एक सांप तो कांप जाती है रूह, पर इस घर में तो हर दिन निकल रहे 30 से 50 सांप, अब तक निकल चुके हैं इतने… तो क्या हाल होगा घरवालों का

Back to top button
close