छत्तीसगढ़

प्रेशर बम की चपेट में आया जवान…पैर और आंख में गंभीर चोट…

दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सर्चिंग क दौरान एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आ गया। जवान के पैर और आंख में चोट आई है। उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बस्तर जिले से लगे कटेकल्याण थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट आपरेशन पर बस्तर व दंतेवाड़ा के जवान रवाना किए गए थे। जवान ग्राम कलेपाल के जंगल में थे, तभी नक्सलियों के लगाए गए एक प्रेशर बम के चपेट में डीआरजी का एएसआई केशव ठाकुर आ गया। विस्फोट में उसके पैर सहित आंख में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जंगल से बाहर निकालने के बाद जिला हॉस्पिटल लाया गया है।



घटना की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना के बाद जवान सुरक्षित मुख्यालय लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि कटेकल्याण और कुआकोंडा इलाके में पिछले दिनों नक्सलियों के जमावड़ा की खबरें आ रही थीं, इनमें बाहरी नक्सली और संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की भी सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर अधिकारियों ने इलाके में ज्वाइंट आपरेशन शुरू किया है।

यह भी देखें : 

VIDEO: पुलवामा का बदला: छत्तीसगढ़: राजधानी में बजे ढोल…फूटे पटाखे…खुशी में झूमे लोग…कहा…सवाल का जवाब है, अब समझ में आएगी बात…

Back to top button
close