क्राइमछत्तीसगढ़

पार्षद के भाई ने पत्नी को छत से धकेला

जांजगीर-चांपा। चांपा के वार्ड क्रमांक 9 के भाजपा पार्षद के भाई ने अपनी पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई है। पुलिस से की गर्ई शिकायत में पोस्ट आफिस रोड चांपा की हेमलता देवांगन ने बताया कि उसके पति विनोद देवांगन 5 फरवरी की रात करीब 1 बजे उसकी हत्या करने की नीयत से छत से धक्का दे दिया गया। छत से गिरने के कारण उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हेमलता ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने चांपा थाने में आवेदन दिया। आवेदन में हेमलता देवांगन ने बताया कि गत 5 फरवरी की रात करीब 1 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा, तब मना करने के बावजूद नशे में आने की बात कही। इससे आक्रोशित होकर विनोद ने छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया।

Back to top button
close