छत्तीसगढ़स्लाइडर

अवैध धान रोकने प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम… छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बनेंगे नए चेकपोस्ट… गांजा तस्करी रोकने में भी मिलेगी सफलता…

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध धान आने से रोकन प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यहां हर बार कुछ लोग ओडिशा से धान लेकर बेच रहे थे। जिसकी शिकायत पर यह कवायद की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम अब छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा से लगने वाले इलाकों में 5 और नए चेकपोस्ट खोलने जा रही है।

जिससे की अवैध धान को आने से रोका जा सके। इसके लिए रविवार को जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और पारूल माथुर ने इन इलाकों का दौरा भी किया है। बताया गया है कि प्रशासन ने पिछले 10 दिनों में अवैध रूप से लाया जा रहा 12 लाख का अवैध धान भी जब्त किया है।

दरअसल, गरियाबंद जिले के देवभोग का इलाका ओडिशा के तीन जिलों से लगा हुआ है। ओडिशा के नवरंगपुर, कालाहांडी, नुआपड़ा जिले की सीमा इन इलाकों से लगती हैं। इन्हीं जिलों से बिचौलिए धान लाकर गरियाबंद जिले में बेचते हैं। मकसद है धान बेचकर अधिक पैसा प्राप्त किया जा सके। पता चला है कि इस तरह के लोग हर बार धान खरीदी के वक्त यही करते हैं। इसी शिकायत पर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरती है।

प्रदेश मेंं इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। जिसके लिए किसान तैयारी में भी लगे हुए हैं। अब प्रशासन ने भी धान खरीदी के पहले कमर कस ली है। रविवार को कलेक्टर और एसपी ने देवभोग के उन इलाकों का दौरा किया है। जहां नए पोस्ट खोलने हैं। वहीं उन इलाकों का भी दौरा किया है। जहां चेकपोस्ट पहले से चल रहे हैं। यहां पहुंच कर दोनों ही अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं।

चेकपोस्ट को लेकर देवभोग टीआई विकास बघेल ने बताया है कि हम चेकपोस्ट बनाकर कुछ अलग तरीके तरीके भी अपना रहे हैं। जिससे की ऐसे बिचौलियों को पकड़ा जा सके। इसी वजह से हमने पिछले कुछ दिनों में अवैध धान भी पकड़ा है। चेकपोस्ट पर बैनर लगाकर अवैध धान लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस प्रकार अब देवभोग के ही अलग-अलग इलाकों में कुल 18 चेकपोस्ट हो जाएंगे। नए चेकपोस्ट कच्चे रास्ते वाले इलाके में बनाए जा रहे हैं।

गांजा तस्करी रोकने भी मिलेगी सफलता

प्रदेश में गांजा तस्करी भी एक बड़ी समस्या है। छत्तीसगढ़ में गांजा ओडिशा से ही पहुंचाता है। फिर छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे प्रदेशों में चला जाता है। महासमुंद के बाद गरियाबंद भी ऐसा जिला है। जिसकी सीमा ओडिशा से लगी है। गांजा तस्कर तस्करी करने देवभोग के इन इलाकों का भी अब तक इस्तेमाल करते रहे हैं। मगर चेकपोस्ट बनने से संभावना है कि गांजा तस्करों को पकड़ने में भी सफलता मिलेगी।

Back to top button
close