छत्तीसगढ़: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पुलिस ने शुरू की विशेष मुहिम…लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक…

रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने टै्रफिक पुलिस नवीन प्रयास कर रही है। इसी के चलते शहर के भगत सिंह चौक, फाफाडीह चौक और महिला थाना चौक पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस एक नवीन प्रयास करने जा रही है। इससे पहले भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं जिनमें हर हेड हेलमेट जैसे कई प्रयास सफल रहे हैं।
यातायात पुलिस की इस नवीन प्रयास का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करना। सड़क दुर्घटना में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति शहरवासियों को जागरूक करना है।
सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। जिसमें रायपुर पुलिस की आधिकारिक फेसबुक पेज से छत्तीसगढ़ी में आवत हों के संदेश के साथ यातायात नियमों को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर मोहम्मद आरिफ एच शेख का कहना है कि यह नवीन प्रयास रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किया जाएगा।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: विधानसभा के लिए BJP ने की खास तैयारी…इस प्रकार विभागवार घेरेंगे सरकार को…खाखा तैयार…