चिरमिरी महापौर रेड्डी कांग्रेस में शामिल, कहा-मैं अपने घर वापस वापस आ गया…

चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। ये तय था कि चिरमिरी महापौर डोमरू रेड्डी कांग्रेस में जाने वाले है। श्री रेड्डी के कांग्रेस में जाने से कांग्रेस में ना सिर्फ मजबूती आएगी बल्कि कांग्रेस ने अपना नेता वापस पा लिया है।
द खबरीलाल डॉट कॉम से बात करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के सानिध्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के वे आभारी है। मैं अपने घर वापस आ गया हूं, आने वाले समय में कांग्रेस के लिए पूरा दम लगाकर काम करूंगा।
उल्लेखनीय है कि डोमरू रेड्डी कांग्रेस में रहते हुए संगठन को काफी मजबूती प्रदान की, उन्हें सोनिया गांधी ने सम्मानित किया था, परंतु नगर निगम चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़े और भाजपा-कांग्रेस दोनों को पराजित किया। इसके बाद उनके भाजपा में जाने को लेकर कयास लगाये जाते रहे, परंतु उनकी नजदीकी कांग्रेस के बड़े नेताओं से जगजाहिर थी और अंतत: उन्होंने आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलकर वापस कांग्रेस में आ गए।
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में बदलेगा समीकरण
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में शामिल चिरमिरी नगर निगम पूरे विधानसभा को प्रभावित करता है। ऐसे में महापौर के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा और अन्य दलों का समीकरण बदल जाएगा। वहीं कई दावेदारों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कांग्रेस में शामिल होने के पहले ही विधानसभा मनेन्द्रगढ़ के लिए डोमरू रेड्डी को दावेदारों में शामिल माना जा रहा था, अब उनकी वापसी से कई समीकरण बदलते दिखने की संभावना से इंकार नही किया है सकता है।
यहाँ भी देखे – जनता कांग्रेस छत्तीसगढिय़ों के हक की लड़ाई लड़ रही है-अमित जोगी