आगरा। आगरा में एक रविवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल दो युवतियों के बीच काफी अरसे से समलैंगिक संबंध थे। दोनों ने एक होने बनाया ऐसा प्लान की परिजनों के होश उड़ गए। युवतियों में से एक ने भीम नगरी में गत दिनों आयोजित सम्मलेन में लड़का बनकर रजिस्ट्रेशन करवाया और दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद दोनों एक किराए के मकान में रहने लगीं। जब लड़का बनी युवती के परिजन उसकी तलाश करने लगे और रविवार को उसे ढूंढ निकाला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया गया कि दो युवतियों के बीच काफी दिनों से समलैंगिक संबंध थे। हालांकि सामाजिक अड़चनों की वजह से दोनों एक होने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से दोनों ने सम्मेलन में विवाह करने की योजना बनाई। इसके लिए एक युवती ने लड़का बनकर रजिस्ट्रेशन करवाया।
जबकि दूसरी ने युवती ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया। लड़का बनी युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और किराए पर रिश्तेदारों को सम्मेलन के दिन बुला लिया। जबकि दूसरी युवती के परिजन विवाह वाले दिन पहुंचे और शादी की रस्म उन्हीं के सामने अदा हुईं। विदाई के वक्त दोनों युवतियां एक किराए के मकान में चली गईं और वहीं रहने लगीं। वहीं इधर जब लड़का बनी लड़की के परिजन उसके घर आने पर ढूंढने लगे तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। रविवार को पता चला कि वह किसी लड़की के साथ लड़का बनकर एक किराए के मकान में रह रही है। मामला खुलने पर दोनों परिवार के लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। दोनों ने पक्ष युवतियों को लेकर थाने पहुंच गए। वहां लड़कियां साथ में रहने की जिद पर अड़ी हैं।
यहाँ भी देखे – FIR लिखाने गए शख्स के सामने महिला सब-इंस्पेक्टर ने रखी ऐसी डिमांड, फिर…
Add Comment