रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए बुधवार शाम को रवाना हो गए। रमन सिंह कर्नाटक में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। सीएम रमन सिंह वहां शिमोगा के अंतर्गत आने वाले शिकारीपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रमन सिंह राजधानी से शाम पांच बजे कर्नाटक के लिे रवाना हुए है वे रात में करीब दस बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। बेंगलुरु में रात रुकेंगे फिर हेलीकॉप्टर से शिमोगा के लिए रवाना होंगे। प्रचार के बाद वे बेंगलुरु लौटेंगे और फिर छत्तीसगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। रमन सिंह को भाजपा छत्तीसगढ़ को विकास की ऊचाइंयों तक पहुंचाने वाले नेता के रुप में पेश करेगी। साथ ही रमन सिंह को साफ और स्वच्छ छवि का फायदा भी भाजपा कर्नाटक चुनाव में उठाना चाहती है।
यह भी देखे – बड़ा बयान: जनता कांग्रेस से अजीत और अमित जोगी लड़ेंगे चुनाव, परिवार को दो लोग करेंगे चुनाव प्रचार
Add Comment