छत्तीसगढ़स्लाइडर

नगरीय चुनाव: भाजपा ने घोषित की संभागीय चयन समिति…पढ़ें पूरी खबर किसे कहां का दायित्व सौंपा गया…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय चुनाव के लिए पांचों संभाग के संयोजकों व सदस्यों की सूची घोषित की है। बस्तर संभाग में प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, बिलासपुर संभाग में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी के पदेन सदस्य होंगे।

जारी सूची के मुताबिक रायपुर संभागीय चयन समिति के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा होंगे। समिति में सदस्य के तौर पर सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, राजेश मूणत, चुन्नीलाल साहू, गुहाराम अजगल्ले, श्रीमती सरला कोसरिया, छगन मुंदड़ा होंगे। बस्तर संभागीय चयन समिति के संयोजक पूर्व मंत्री केदार कश्यप बनाएं गये हैं।



समिति के सदस्य मोहन मंडावी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, निवास राव मद्दी, शरद अवस्थी, दिनेश कश्यप, किरण देव, कमलभंज देव, संतोष बाफना, सुश्री लता उसेण्डी, महेश गागड़ा होंगे।

दुर्ग संभागीय चयन समिति के संयोजक सांसद संतोष पांडेय होंगे। सदस्य के रूप में अशोक शर्मा, अभिषेक सिंह, विजय बघेल, मोहन मंडावी, श्रीमती रमशीला साहू, मधुसूदन यादव, दयालदास बघेल, विजय शर्मा, लीलाराम भोजवानी होंगे।


WP-GROUP

बिलासपुर संभागीय चयन समिति के संयोजक भूपेन्द्र सवन्नी को बनाया गया है। समिति के सदस्य श्रीमती गोमती साय, किशोर राय, पुन्नुलाल मोहले, नारायण चंदेल, गिरधर गुप्ता, लखनलाल देवांगन, गुहाराम अजगल्ले, अरूण साव, श्रीमती पूजा विधानी नियुक्त किये गये हैं।

बिलासपुर संभागीय चयन समिति के संयोजक कृष्णकुमार राय बनाए गये हैं। समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती गोमती साय, रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, मेजर अनिल सिंह, रणविजय सिंह, भैयालाल राजवाड़े, अनुराग सिंह देव, दीपक पटेल शामिल होंगे।

यह भी देखें : 

चलती ट्रेन पकडऩे के चक्कर में ट्रेन के नीचे आई युवती…देखते ही रह गए लोग और हो गई मौत…

Back to top button
close