देश -विदेशस्लाइडर

नकली शराब पीने से इस राज्य में हो गई 80 लोगों की मौत…50 से ज्यादा अस्पताल में

गुवाहाटी। असम के गोलाघाट जिले में नकली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की गोलाघाट जिले के एक चाय के बगान की है। मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 50 से ज्यादा अभी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं, और मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।

ताजा खबर के मुताबिक नकली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढक़र 69 हो गई है। गोलाघाट के डीएसपी ने कहा कि आबकारी विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पीडि़त परिजनों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।



बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया के अनुसार शालीमार चाय बगान में 100 से ज्यादा मजदूरों ने नकली शराब का सेवन किया है। गुरुवार की रात इनमें से किसी एक ने ये शरीब खरीद कर लाई थी जिसके बाद सभी ने इसका सेवन किया था फिर सब बीमार पड़ गए। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और एक महीने के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। दो आबकारी अधिकारियों (उत्पाद शुल्क अधिकारी) को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर: मरीन ड्राइव में मटरगश्ती कल…

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471