रायपुर। अली बाबा 40 चोर की तर्ज पर कांग्रेस ने इंडी गठबंधन बना लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि आज जितने भी इंडी गठबंधन में दल हैं, उन पर भ्रष्टाचार संवैधानिक जांच एजेंसियों ने सच साबित कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के सभी दल घबराए हुए हैं। उन्हें पता है कि पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी और भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र देखने के आतुर है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है पीएम मोदी की गांरटी है। ऐसे में राहुल गांधी ही नहीं सभी विपक्षी पाटिर्यों को यह पता है कि तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।
भारतीय जनता पार्टी के रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी, महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू, कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, जांजगीर चांपा के सांसद गुहाराम अजगले ने संयुक्त रुप से कहा कि राहुल गांधी के साथ-साथ इंडी गठबंधन के दल अपने नेताओं पर भ्रष्टाचार को लेकर हो रही कारर्वाई पर अनर्गल प्रलाप कर पीएम मोदी के बारे में दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। जब-जब इन दलों पर भ्रष्टाचार पर कारर्वाई होती है सभी एक-दूसरे से हाथ मिला लेते हैं। शराब घोटाले में जेल जाने वाले अरविंद केजरीवाल जब सीएम नहीं थे, दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के साथ कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। जिस कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का विरोध कर वे दिल्ली की सत्ता पाई आज उसी के साथ मिलकर इंडी गठबंधन कर लिया। पंजाब में भी अरिवंद केजरवाल ने अपनी ईमानदारी का झूठा ढिढोरा पीटकर सत्ता में आए। अब भ्रष्टाचार में फंसे तो अली बाबा 40 चोरों के गिरोह में शामिल हो गए। यही हाल बिहार के चारा घोटाले सहित कई घोटालों के सिरमौर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और झारखंड के हेमंत सोरेन ऐसे परिवारवाद पर खड़ी भ्रष्टाचारी पाटिर्यों के गिरोह के रूप में इंडी गठबंधन की पहचान बन गई है। अब इनके काले कारनामों से देश की जनता जान और समझ चुकी है और इनके झांसे में आने वाली नहीं है।
भाजपा सांसदों ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेसियों और इनके साथ आने गठबधंन करने वाली सभी पाटिर्यों ने मिलकर देश को लुटने का काम किया। यूपीए की सरकार में तो कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद जनता समझ चुकी है, ये भ्रष्टाचारी जब भी सरकार में आएंगे तब-तब ये देश को लूटने का काम करेंगे। जैसे पहले औरंगजेब, बाबर, हुमायूं और मुगलों के साथ अंग्रेजों ने देश को लूटा था। ठीक तरीके से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पाटिर्यों की नीतियां भी हैं, जनता में फूट डालो शासन करो और लूटो। इतना लूटो कि देश ही नहीं इटली और फ्रांस जैसे देशों में अपनी काली कमाई खपाओ।
Add Comment