रायपुर। बीजेपी की रविवार को एक अहम बैठक कुशाभाऊ ठाकरे भवन में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम रमन सिंह ने कहा कि एक मई से विकास यात्रा शुरु होगी। इस यात्रा में वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे। 14 अप्रैल से ग्राम सुराज अभियान शुरु हो चुका है। पहले दिन पीएम रमन सिंह बीजापुर में स्वयं शामिल हुए थे। यह अभियान 1 मई तक चलेगा। 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व मनाया जायेगा। इसमें सभी सांसद, जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे और पर्व मनाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल से अज्जवला योजना के लिए तय किया गया है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम होगा और पीएम नरेन्द्र नोदी सभी संबोधित भी करेंगे। पीएम के संबोधन को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ उनके बारे में लोगों को बताया जाएगा। 30 अप्रैल आयुष्मान भारत अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।
हम लोगों के बीच गए, इससे बड़ा सोशल ऑडिट और क्या: कौशिक
बीजेपी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि एक मई से निकलने वाली यात्रा के लिए सबको मौका दिया जा रहा है। प्रभारी, जिलाध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएंगे और विकास की गाथा बताएंगे। श्री कौशिक ने कहा कि सरकार जनता के बीच गई थी। इससे बड़ा सोशल ऑडिट और क्या हो सकता है। सरकार ने जनता की बातें सुनी और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया। इस काम में सरकार काफी हद तक सफल भी हुई है। हम फिर लोगों के बीच जाएंगे और अपनी बात रखेंगे।
यहाँ भी देखे – VIDEO: भाजपा की बैठक, MLA को A, B, C ग्रेड, सक्रिय का टिकट पक्का, निष्क्रिय को बाए-बाए
Add Comment