Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के दो पूर्व विधायक….

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है। दोनों पूर्व विधायक गुरुवार शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।

 

बता दें कि प्रमोद शर्मा जेसीसीजे पार्टी से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद अब वे भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

 

वहीं पूर्व विधायक विधान मिश्रा अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर पहले जेसीसीजे पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद साल 2023 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी। अब वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं ।

Back to top button