Breaking Newsदेश -विदेश

PM का ऐलान, अबकी बार 400 पार….

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि नए सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की नई परंपरा भारत की आजादी के पवित्र पल का प्रतिबिंब बनता है।

 

इससे लोकतंत्र की गरिमा कई गुना ऊपर चली जाती है। यह 75 वां गणतंत्र दिवस और संसद का नया भवन, सेंगोल की अगुवाई, यह सारा दृश्य अपने आप में बहुत ही प्रभावी था। नए सदन में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की मौजूदगी का दृश्य हमेशा हमारे मन में याद रहेगा।

 

अबकी बार एनडीए 400 के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दिन दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100 से 125 दिन दूर है। अबकी बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 300 के पार। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी यह कह रहे हैं। मेरा यह तीसरा कार्यकाल कुछ बड़े फैसलों का कार्यकाल होगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अबकी बार बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। भारत ने अमृत भारत और नमो भारत ट्रेन से भविष्य की उन्नति का सपना देखा है। देश के करोड़ो लोगों ने विकसित भारत की संकल्प यात्रा देखी है। लोगों के हक की चीजें उसके दरवाजे पर दस्तक देकर पहुंचाने की कोशिश देश पहली बार देख रहा है।

Back to top button
close