Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुरसियासत

सैलजा बोली-छत्तीसगढ़ में बनेगी सरकार, साव बोले-कल खिलेगा “कमल”….

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आएंगे। इससे ठीक पहले सूबे में कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे है।कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जहाँ सरकार बनाने को लेकर विश्वास जताया है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की बात कही है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “हमारी सरकार ने 5 साल काम किया। प्रदेश के लोगों ने हम पर भरोसा किया, और हमने लोगों का भरोसा जीता है। लोगों के बीच में रहे और उनकी इच्छा को, हर वर्ग को हमने समझा है।

वो मजदूर, किसान, महिला युवा, हर एक वर्ग की हमने ज़रूरतों का अहसास हम है, जिस पर हमने काम भी किया है। हमें पूरा विश्वास और भरोसा है कि फिर से हमारी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि एग्जिट पोल आते-जाते है, इस बार बहुमत बढ़िया है, बढ़िया बहुमत से हमारी सरकार जरूर बनेगी, हमने 5 साल काम किया है।

कल छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा-साव

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया है। अरुण साव ने कहा “जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है, जनता को कुशासन से छुटकारा मिले वो घड़ी आने वाली है। कल की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। भाजपा की सरकार बनने वाली है, छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा।”

साव ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा “सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।” एग्जिट पोल पर साव ने कहा हम पूरी तरह से आश्वस्त है। हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा पेश की है, पूर्ण बहुमत मिलेगा, हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। कल छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा।

Back to top button
close