Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, दम तोड़ा….

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह के भीतर यह छठवीं हत्या की वारदात हुई है।

 

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना क्षेत्र में दिनेश कुमार उर्फ बब्बा का पुराने बदमाशों के देर रात विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपितों ने हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

 

आरोपित और मृतक आदतन बदमाश

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार क्षेत्र के निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में सात से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं हत्या के आरोपित भी आदतन अपराधी हैं। उसके भी खिलाफ मामले चल रहे हैं।

Back to top button
close