छत्तीसगढ़
गर्दन मरोड़ कर मार डाला गाय को

रायपुर। प्रगति विहार कालोनी में एक गाय को मारने का मामला सामने आया हैं। बताया गया है कि प्रगती विहार कालोनी में रहने वाले मनोज प्रजापित के गाय को वहीं के रहने वाला यातीक अली ने गला मरोड़ कर मार दिया।
थाना टिकरापारा से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनोज प्रजापति ने यातिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि उनकी गाय को यातिक और उनके साथी ने मिलकर गाय के गर्दन को दबाकर उसे मार डाला। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही हैं।