अन्य

बकरियों के स्वयंवर पर छिड़ी महाभारत…

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 23 और 24 फरवरी को प्रस्तावित बकरियों के स्वयंवर पर मंत्रियों की आपस में भिड़ंत हो गई है। राज्य के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य के बीच बकरियों के स्वयंवर पर तनातनी चल रही है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्य 2 दिन के बकरी स्वयंवर का आयोजन करना चाहती हैं। यह कार्यक्रम पहले से ही स्थानीय संस्था गोट विलेज कराती रही है। 23-24 फरवरी को मंत्रों के साथ यह आयोजन होगा। यह फैसला संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को पसंद नहीं आया। सबसे पहले उन्होंने रेखा आर्य की ओर से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करा दिया।

Back to top button
close