छत्तीसगढ़सियासत

भाजपा विपक्ष में बैठकर देखेगी… किसानों को कर्ज मुक्त होते हुये… कांग्रेस की सरकार बनने पर धान का दाम 2500 रूपए किंवटल मिलेगा, बिजली बिल हाफ होगा- शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा किसानों को कर्ज मुक्त और खुशी से झूमते हुए नहीं देखना चाहती है। भाजपा 15 सालों से किसानों के नाम पर योजनायें बनाकर उद्योगपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही थी।

कांग्रेस के कर्ज मुक्ति के संकल्प और कांग्रेस की सरकार बनने से किसानों के चेहरे में दिख रही खुशहाली भाजपा को हजम नहीं हो रही है। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही फसल बीमा का मुआवजा सही ढंग से किसानों को नहीं मिल पाया। जिसके कारण हताश, परेशान कर्ज से दबे 14000 किसानों ने आत्महत्या कर लिया।

किसानों के खेती के लिए उपलब्ध पानी भी उद्योगपतियो को बेचा गया। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल के कमीशन खोर भ्रष्टाचार कुशासन की भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान किया है। मतदान के बाद मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों का कर्जा माफ होगा तो कौशिक सहित सभी भाजपा नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया है।

यह भी देखे : VIDEO : मिशन 65 लक्ष्य प्राप्त कर चौथी बार भाजपा बनाएगी सरकार- धरमलाल कौशिक…कांग्रेस को EVM बुखार….

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471