क्राइमदेश -विदेश

यौन शक्ति बढ़ाने लगाया इंजेक्शन, युवती की मौत, प्रेमी छोड़कर भागा

भिवंडी। एक युवती को यौन शक्ति बढ़ाने इंजेक्शन लगाना महंगा पड़ गया। इंजेक्शन लेने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ती गई और अंतत: उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से युवती का प्रेमी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
घटना महाराष्ट्र के भिवंडी का है जहां कल्याण नाका के अशोका होटल में एक 28 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ आई थी। दोनों ने एक कमरा लिया और वहीं ठहरे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती ने यौन शक्ति बढ़ाने का इंजेक्शन लिया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। लड़की की हालत बिगड़ते देख उसका प्रेमी उसे होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचा। उसने दरवाजा नॉक किया, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब कर्मचारी ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां लड़की बेहोश हालत में पड़ी थी। कर्मचारी ने इसकी सूचना मैनेजर को दी।

इसके बाद युवती को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कुछ पल के लिए लड़की को होश आया तो उसने डॉक्टरों को अपना नाम और पता बताया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव कब्जे में ले लिया। मृतका अमृतनगर के रशीद कंपाउंड की रहने वाली थी जबकि उसका प्रेमी युवक कल्याण का रहने वाला है। वे दोनों ही एक साथ भिवंडी आए थे। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी देखे – खार में मिला 6 महीने पुराना नरकंकाल, फैली सनसनी

Back to top button
close