सिक्किम। सिक्किम केसिंगताम में बादल फटने के बाद बाढ़ (FLOOD) जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है।
गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील (FLOOD) के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सेना के जवान प्रभावित हुए हैं। 23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
Add Comment