देश -विदेश

एक लीटर दूध 80 हजार, एक किलो मीट की कीमत 3 लाख, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। वेनेजुएला (दक्षिण अमेरिकी देश) के आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं। महंगाई आसमान छू रही है। दुनिया का बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस देश के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग वेनेजुएला को छोड़कर पड़ोसी देश कोलंबिया भागने को मजबूर हो रहे हैं। वेनेजुएला में आलम यह है कि यहां एक ब्रेड की कीमत हजारों रुपए पहुँच गई है। एक किलो मीट के लिए 3 लाख रुपए और एक लीटर दूध के लिए 80 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां की सरकार ने दुनिया भर के देशों से गुहार लगाई है कि वे यहां के हालात सुधारने में उनकी मदद करें। वहीं कोलंबिया का कहना है कि चंद दिनों में वेनेजुएला के करीब 10 लाख लोग उसके यहां आकर शरण ले चुके हैं, जिसके चलते उन पर दबाव बन रहा है।
जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के चलते वेनेजुएला में आर्थिक संकट आया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यहां के सरकार की गलत नीतियों के चलते भूखमरी के हालात बने हैं। इस कठिन परिस्थिति से देश को निकालने के लिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो राजधानी कराकस में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे दुनिया भर के बड़े देशों से आग्रह कर चुके हैं कि वे मदद को आगे आएं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471