कबीरधाम। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात (KAWARDHA NEWS) में नहाने गए दो युवक की मौत हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है। ये अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाने लगे। इसके बाद पानी के गहराई में चले गए। ये दोनों युवक शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।
आज रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की रानीदरहा वॉटरफॉल में डूबने से मौत किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए। बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे।
जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है।
Add Comment