दिल्ली। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी हैं। इस बीच आज यान के विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलतापूर्ण डिबूस्टिंग को पूरा कर लिया है। अब लैंडर की चांद से दूरी केवल 25 किमी की रह गई है। चंद्रयान 3 का लैंडर 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।
इसरो ने लैंडिंग का समय बताया
इसरो ने रविवार को बताया कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।
इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की
इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों को काफी करीब से लिया गया है। इसरो द्वारा जारी चार तस्वीरों में चांद की अलग-अलग सतह देखने को मिल रही है, जिसे चिन्हित भी किया गया है।
दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की ई-नीलामी रोकने पर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी नोटिस वापस लेने पर सवाल उठाया और पूछा कि इसे वापस लेने के लिए ‘तकनीकी कारणों’ को किसने उकसाया है।
जयराम रमेश ने उठाए सवाल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मामले पर बैंक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने 56 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। आज सुबह, 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि इन ‘तकनीकी कारणों’ को किसने ट्रिगर किया?
25 अगस्त को विला कर दिया था सील
राज्य के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 25 अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के माध्यम से 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता सनी देओल के स्वामित्व वाली संपत्ति को सील कर दिया था।
Add Comment