Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG MAUSAM ALART: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश अलर्ट….

रायपुर, 18 अगस्त 2023। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार, 19/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

येलो अलर्ट अनुसार, 19/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगाँव, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाडा तथा सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार, 19/08/2023 सुबह 08:30 से 20/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के मुंगेली, कबीरधाम तथा राजनांदगाँव जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 654.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 654.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 18 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1107.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 310.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 599.3 मिमी, बलरामपुर में 614.7 मिमी, जशपुर में 521.5 मिमी, कोरिया में 631.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 644.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

Back to top button