नई दिल्ली)। प्यार का एहसास सबसे अलग होता है। सच्चे प्यार को हर कोई समझ नहीं पाता है। जरुरी नहीं है कि हर किसी को सच्चा प्यार मिले। प्यार में धोखा भी मिलता है. लड़का हो या लड़की सभी प्यार के एहसास को समझना चाहते है। कहते है कि प्यार में इंसान सब भूल जाता है उसे कोई चींज़ नहीं दिखाई देती है। वह अपने ही अलग ख्यालों में रहता है।
इसी कड़ी में हम आपको यह बताना चाहते है कि कुछ लड़कियां अपने दिल की बात बताने में वक्त नहीं लगातीं पर वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो किसी पर जाहिर नहीं होने देती हैं आखिर उनके दिल में क्या चल रहा है। लेकिन पुरानी कहावत है कि प्यार छिपाए नहीं छिपता। भले ही वो लड़की आपको जुबान से कुछ भी न कहे लेकिन अगर आप उसके व्यवहार पर गौर करें तो आपको कुछ अंदाजा तो हो ही जाएगा।
बताना चाहेंगे कि अगर वो आपकी दोस्त है और उसके मन में आपके लिए प्यार पनप रहा है तो वो कुछ अलग ढंग से पेश आना शुरू कर देगी। क्योकि कई लड़कियां अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाती हैं और उम्मीद करती हैं कि सामने वाला शख्स उनके इशारे समझे और अपना प्यार जाहिर करें। लेकिन ऐसे में अगर आपको भी अपनी दोस्त में ये बदलाव नजर आ रहा है तो समझ लीजिए कि वो आपको मन ही मन पसंद करने लगी है।
पेश है वह 10 अजीब हरकतें जो प्यार हो जाने पर करती है।
1-लड़ाई-झगड़े होने के बावजूद वो आपके साथ ही बनी रहेगी। नाराज होगी लेकिन जल्दी से मान जाएंगी।
2.-अजीबोगरीब हरकतें करने लगना। आपको देखते ही खुश हो जायेगी।
3- आपके साथ वक्त बिताना उसकी प्राथमिकता बन जाएगी। समय न होते हुए भी आपके लिए समय निकालेगी।
4-आपकी बातों से उसे बहुत जल्दी ठेस भी पहुंच जाएगी। आपसे सबसे ज्यादा उम्मीदें करेगी।
5-आपको छेड़ना उसे अच्छा लगने लगेगा। आपके साथ हमेशा समय बिताना चाहेगी।
6-आपके लक्ष्य के बारे में ऐसे बातें करेगी जैसे वो उसी का हो। हर चीज में आपकी मदत करेगी चाहे हालात जो भी हो.
7-कुछ समय पहले तक जिस लड़की को सजना-संवरना पसंद नहीं था, वो अचानक से सजने-संवरने लग जाएगी।
8-आपके घरवालों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेगी।
9-किसी और लड़की का जिक्र भी उसे पसंद नहीं आएगा। अगर जिक्र किया तो वह नाराज हो जायेगी।
10-आपसे बात करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाना।
Add Comment