रायपुर। विगत 5 अप्रैल से चल रही संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार-जीवीके कंपनी के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि आज रात के बाद से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे और मरीजों को राहत मिल सकेगी और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से व्यवस्थित हो सकेगी।
स्वास्थ्य संचालक रानू साहू ने हड़ताली कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उनकी वेतन बढ़ोत्तरी से लेकर अन्य सुविधाओं पर एक महीने के भीतर बड़ा निर्णय ले लिया जायेगा। इस आश्वसन के बाद आज दोपहर एंबुलेंसकर्मियों की बैठक हुई, जिसमें तमाम हड़ताली 102 व 108 के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। समझौते के मुताबिक एंबुलेंसकर्मियों का वेतन 5 फीसदी बढ़ाया जायेगा। साथ ही अन्य मांगों को भी मान लेने की बात कही गयी है। बढ़ा हुआ वेतन हड़ताली कर्मचारियों को जनवरी 2018 से मिलेगा। इसी महीने सारा एरियस हड़ताली कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जायेगा। हड़ताली कर्मचारियों की 6 मांगों में से 5 मांगों को मान लिया गया है
यह भी देखे – बीजापुर में PM का कार्यक्रम, काले कपड़े पहनने वालों को प्रवेश नहीं, जेलब्रेक, माओवादियों पर खासी निगरानी
Add Comment