कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की घोषित राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में इस बाबत जानकारी सार्वजनिक की गई।
इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही कवर्धा शहर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की वातावरण है। जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री संतोष पटेल और जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता को जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह की इस नियुक्ति को पूरे कवर्धा के लिए गौरव का विषय मानते हुए पूरे क्षेत्र में मिठाई बांटकर लोगों को बधाई भी दी।
Add Comment