OYO Hotel New Rules In Hindi : देशभर में होटल, गेस्ट रूम, OYO होटल का चलन तेजी के साथ बढा है। इन जगहों पर नवयुवकों का आना जाना भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। होटलों के माध्यम से कई अवैधानिक गतिविधियां भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रसरकार ने नियमों में कई तरह के बदलाव कर रही है। ऐसे में आवश्यक है कि अगर आप ओयो होटल में जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाने से पहले बदले हुए नियम के बारे में जानकारी अवश्य ले लें अन्यथा आपको कहीं थाने में रात बिताने की नौबत ना आ जाए। अधिक सावधान होने की जरूरत होटल, गेस्ट रूम, ओयो होटल तथा यहां पहुंचने वाले प्रेमी प्रेमिकाओं को है जो एकांत के लिए इन जगहों का चुनाव करते हैं।
सरकार बना रही नया कानून
OYO Hotel New Rules : जानकारी के अनुसार ओयो होटल (OYO Hotel) में मिल रही बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वहां संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने सरकार नया कानून बनाने जा रही है। जानकारी के अनुसार आंतरिक मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि वर्तमान समय में कुछ नियम हैं जो इस तरह की अवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाते हैं लेकिन होटल, गेस्ट रूम, ओयो होटल मालिकों द्वारा नहीं किया जा सकता। तो वहीं कई बार नियमों की आड़ में यह बच जाते हैं। लेकिन अब सरकार इन जगहों को भी अदालत में लाने के लिए नया कानून बनाएगी।
क्या हो सकता है नियम में परिवर्तन
जानकारी के अनुसार अब नए नियम के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने जा रहा है। इस पोर्टल पर सभी होटल, गेस्ट रूम, ओयो होटल या फिर आवास में रुकने वाले मेहमानों का पंजीकरण किया जाना आवश्यक किया जाएगा। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता तो उसके संस्थान को सील कर बंद कर दिया जाएगा। यहां तक कि स्थाई रूप से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।
कहा गया है कि अगर संस्थान द्वारा किसी भी तरह की धोखाधड़ी की जाती है तो हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। होटल नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना होगा बिना आईडी किसी को भी होटल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
OYO Hotel New Rules : साथ में बताया गया है कि होटल, गेस्ट रूम, ओयो होटल लाज आदि लोगों का पंजीकरण संचालन शुरू करने के पूर्व करवाना होगा। संचालन के पूर्व सुरक्षा और व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी। अगर कोई भी संस्थान का पालन करते हुए नहीं पाया जाता तो उन पर कार्यवाही होगी। होटल में किसी भी तरह की तस्करी वेश्यावृति या अन्य अवैधानिक गतिविधियां संचालित होती है तो उसकी पूरी जवाबदारी होटल संचालक की होगी।
Add Comment