रायपुर। हड़ताली संजीवनी और महतारी के कर्मचारियों को जीवीके कंपनी ने आखिरी चेतावनी दे दी है। कंपनी की ओर आज प्रेस कांफ्रेंस कर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि वो 13 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटे तो अब सीधे समाप्त कर दी जाएगी।
वहीं जीवीके ने किया दावा 5 से 10 अप्रैल हड़ताल के बीच 108 एम्बुलेंस में 3,334 और 102 महतारी एक्सप्रेस में 4813 लोगों को सेवाएं प्रदान की गई। हमने हड़तालियों को सुबह बातचीत के लिए बुलाया था वो नहीं आये। हम अपील करते है कि वो काम पर लौट जाएं। 13 अप्रैल को उनको अंतिम अल्टीमेटम दिया जा रहा है। 13 अप्रैल को बातचीत के लिए बुलाया गया है..अगर फिर भी काम पर नहीं लौटे तो अब सीधे सेवा समाप्त कर नई भर्ती की जाएगी।
यहाँ भी देखे – प्रबंधन की चेतावनी भी बेअसर, डटे रहे 108-102 के कर्मचारी
Add Comment