ट्रेंडिंगमनोरंजनवायरलस्लाइडर

रिलीज से पहले ही विवादों में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’…कांग्रेस शासित राज्यों में लग हो सकता है बैन…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस और सिंह इस मामले पर चुप्पी साझे हुए हैं। वहीं भाजपा फिल्म को अपना पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, विवादों के बीच कांग्रेस शासित राज्य मध्यप्रदेश में इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। लिहाजा यहां इस फिल्म पर बैन लग सकता है। वहीं कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भी फिल्मों पर रोक लग सकती है।



कांग्रेस ने फिल्म से किनारा किया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी यूपीए कार्यकाल पर आधारित है। पूरी फिल्म सिंह के मीडया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित है। किताब 2014 में प्रकाशित हुई थी।

फिल्म पर हो रहे विवाद पर मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा, उन के (कांग्रेस) नेता पर फिल्म बनी है उन्हें खुश होना चाहिए। आपको भीड़ लेकर भेजनी चाहिए फिल्म देखने के लिए क्योंकि उसमें डायलॉग हैं जैसे- मैं देश को बचाऊंगा। जिस से लगता है कि कितने महान हैं मनमोहन सिंह जी।

यह भी देखें : रिलीज से पहले ही विवादों में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’…कांग्रेस शासित राज्यों में लग हो सकता है बैन… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471