Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला, तत्काल अस्पताल में भर्ती…

भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला / धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर हमला हुआ है। अनुराग चंद्राकर को आननफानन में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों ने भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Back to top button